IPL 2026 प्लेऑफ़: एक्सपर्ट्स की भविष्यवाणियां और टॉप 4 टीमें
दुनिया की सबसे कॉम्पिटिटिव लीग, IPL 2026 के शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। इस साल के 19वें सीज़न का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले सभी की उत्सुकता काफी बढ़ गई है और सब अपनी-अपनी भविष्यवाणियां भी दे रहे हैं। IPL 2026 season
ऐसे में पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने भी अपनी-अपनी भविष्यवाणियां दे दी हैं और बताया है कि उनके हिसाब से IPL 2026 के प्लेऑफ़्स में कौन सी चार टीमें जाएंगी। तो आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट्स ने प्लेऑफ़ में किस-किस टीम को कहां जगह दी है। Cricket Predictions IPL
फ़फ डुप्लेसी की पसंदीदा टीमें
IPL 2026 के लिए सबसे पहले प्रेडिक्शन फ़फ डुप्लेसी ने दी। उन्होंने बताया कि उनके हिसाब से मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ़्स के लिए जा सकती हैं। इसी के साथ उन्होंने जो चौथी टीम बताई, वहां उन्होंने टाई ब्रेकर रखा। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स या फिर दिल्ली कैपिटल्स में से कोई एक टीम क्वालीफाई करेगी। IPL Team Analysis
इरफान पठान और हरभजन सिंह के चुनाव
इसके बाद इरफान पठान की बारी आई। इरफान पठान ने कहा कि उनके हिसाब से मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ़्स के लिए क्वालीफाई करेंगे। फिर हरभजन सिंह ने भी अपनी भविष्यवाणी दी जहां उन्होंने केवल तीन टीमों का नाम बताया। उन्होंने बोला मुंबई इंडियंस, सनराइज़र्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स तो जा रहे हैं, लेकिन जो चौथी टीम है वो फैंस खुद ही डिसाइड कर लें। यानी कि उन्होंने अपनी चौथी टीम का नाम नहीं बताया और सीधे कह दिया कि फैंस इसके बारे में खुद ही सोच सकते हैं। Mumbai Indians Playoffs, Royal Challengers Bangalore Playoffs, Punjab Kings IPL
आकाश चोपड़ा और चेतेश्वर पुजारा की राय
फिर आकाश चोपड़ा की बारी आई। आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स का नाम बताया। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने भी अपनी भविष्यवाणी दी और कहा कि उनके हिसाब से गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़्स के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। Delhi Capitals IPL, Rajasthan Royals IPL, Sunrisers Hyderabad IPL
मोहम्मद कैफ और हनुमान विहारी की भविष्यवाणी
मोहम्मद कैफ ने अपनी प्रेडिक्शन में बताया कि उनके हिसाब से पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ़्स में जा रही हैं। वहीं हनुमान विहारी ने कहा कि उनके हिसाब से सनराइज़र्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़्स के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे। Gujarat Titans IPL, Chennai Super Kings IPL, Kolkata Knight Riders IPL
पीयूष चावला और सबा करीम के समीकरण
वहीं पीयूष चावला ने कहा कि उनके हिसाब से भी मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स क्वालीफाई कर सकते हैं। फिर सबा करीम की जब बारी आई तो सबा करीम ने भी वही नाम बोले जहां उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स क्वालीफाई करेंगे। IPL Playoff predictions
संजय बांगर और लक्ष्मीपति बालाजी की लिस्ट
फिर संजय बांगर ने अपनी भविष्यवाणी में कहा कि उनके हिसाब से मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ़्स में जा सकते हैं। उसके बाद लक्ष्मीपति बालाजी ने भी अपनी प्रेडिक्शनंस दी और उनके हिसाब से उन्होंने कहा कि उनकी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, आरसीबी और एसआरएच (सनराइज़र्स हैदराबाद) क्वालीफाई कर जाएंगे। Expert Opinions IPL
वरुण एरोन की टॉप 4 पिक
फिर वरुण एरोन की जब बारी आई तो वरुण एरोन ने कहा कि उनके हिसाब से सनराइज़र्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ़्स में जा रहे हैं। Who will win IPL 2026
निष्कर्ष
ये तो हुईं एक्सपर्ट्स की प्रेडिक्शनंस, जहां सबने सबसे ज्यादा नाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, आरसीबी और फिर सीएसके का लिया है। IPL team analysis
लेकिन आपकी इस बारे में क्या राय है और आपके हिसाब से कौन सी चार टीमें प्लेऑफ़्स में जाएंगी और कौन सी टीम IPL 2026 का खिताब अपने नाम करेगी? आप अपनी राय हमें कमेंट्स में जरूर बताएं। IPL 2026 Playoff contenders
Leave a Reply