IPL Umpires Salary: मैच फीस और कमाई, क्या International Matches से ज्यादा मिलता है पैसा?

IPL में अंपायरों की सैलरी: क्या आप जानते हैं कितनी होती है उनकी कमाई?

IPL 2026 के शुरू होने में अब बस एक हफ्ता ही बचा है और मैचों से लेकर खिलाड़ियों की salary तक हर मुद्दे पर जमकर चर्चा हो रही है। यह तो हम सब जानते हैं कि IPL दुनिया की सबसे महंगी sports leagues में से एक है, जहाँ खिलाड़ियों की lottery लगती है और वे करोड़ों में खेलते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि IPL में umpiring करने पर कितनी salary मिलती है और यह international matches यानी कि Test, ODI और T20i से कितनी ज्यादा या कम होती है? आइए जानते हैं match officials की कमाई के बारे में।

IPL अंपायरों की सैलरी कितनी होती है?

अगर IPL में umpire की salary पर बात की जाए तो BCCI उन्हें अच्छी खासी salary देता है। पिछले season में हर on-field umpire को प्रति मैच ₹3 लाख मिले थे, जो कि एक T20 International match से होने वाली कमाई से दो गुने से भी ज्यादा हैं। वहीं अगर fourth umpire की बात की जाए तो उन्हें हर मैच के लिए ₹1.5 लाख मिलते थे। इसका मतलब है कि एक umpire IPL के एक season में लगभग 15 मैचों में umpiring करता है, जिस हिसाब से 2 महीने में वह लगभग ₹30 लाख तक कमा लेता है। यह IPL umpire fees का एक आकर्षक पैकेज है।

घरेलू मैचों में BCCI अंपायरों का वेतन ढाँचा

IPL के अलावा BCCI domestic matches में भी umpires को salary देता है और इसके लिए BCCI के पास umpires के लिए एक अनोखा ढाँचा भी है। बात अगर domestic circuit की की जाए तो दिसंबर 2025 तक BCCI में 186 umpires थे, जिन्हें चार groups में बांटा गया था और इनकी categories थीं ए प्लस, ए, बी और सी। यह जो बँटवारा है, वह एक season के दौरान umpire के performance के आधार पर किया जाता था, जिसमें promotion और demotion का system भी है।

आपको बता दें ए प्लस group में 10 umpires होते हैं, जिसमें से पाँच ICC panel और पाँच BCCI panel के umpire शामिल होते हैं। वहीं group ए में 20 umpires होते हैं, जिसमें तीन पूर्व ICC umpire और पाँच retirement के कगार पर जो umpires होते हैं, वे भी शामिल किए जाते हैं। वहीं group बी में 58 umpire होते हैं और group सी के लिए 99 umpires में से 26 नए umpires भी शामिल किए जाते हैं।

अब बात अगर salary की की जाए तो ए प्लस और ए group के जो umpires होते हैं, उन्हें हर दिन ₹40,000 की salary दी जाती है। वहीं group बी और सी के जो भी umpires होते हैं, उनकी fees हर दिन ₹30,000 होती है, जो खबरों के मुताबिक पिछले 8 सालों से वैसी की वैसी ही बनी हुई है। BCCI का umpires के लिए payment structure 2018 में बदला गया था। आपको बता दें BCCI के जो domestic elite umpires होते हैं, वे लगभग हर साल 10 से ₹20 लाख के बीच में कमा सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अंपायरों की कमाई

अब बात करते हैं ICC matches यानी कि international मुकाबलों की। ICC के पास अपने elite panel के umpires के लिए एक standard payment system है। Reports के मुताबिक umpires को आमतौर पर हर मैच के हिसाब से payment किया जाता है और एक umpire को हर एक Test match के लिए ₹4 लाख दिए जाते हैं। वहीं ODI match के लिए ₹2.5 लाख होते हैं और एक T20 International मुकाबले के लिए ₹1.25 लाख दे दिए जाते हैं। इससे समझ आता है कि उस साल मिले assignments के आधार पर एक umpire ₹75 लाख से लेकर ₹1.7 करोड़ तक की कमाई कर लेता है। वहीं जो international umpires elite panel का हिस्सा नहीं होते हैं, जाहिर तौर पर उनकी कमाई कम होती है।

क्या आपको umpires के इन salary slabs के बारे में पता था?

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*