IPL 2026: PBKS vs KKR Match Washout होने पर किसे मिलेगा फायदा और कौन रहेगा नुकसान में? जानें Points Table का गणित

क्या बारिश धो देगी KKR vs Punjab Kings का मुकाबला? IPL मैच पर संकट!

आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में एक रोमांचक मुकाबला होने वाला था, जहाँ पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होते। लेकिन इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है, जिससे पूरे खेल का मज़ा किरकिरा हो सकता है। यह सवाल बना हुआ है कि क्या KKR की किस्मत एक बार फिर उन्हें दगा दे जाएगी, या पंजाब को बिना खेले ही फायदा हो जाएगा? IPL Match Today

कोलकाता में आज का बड़ा मुकाबला

आज होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। एक ओर जहाँ KKR इस IPL सीज़न में लगातार हार का सामना कर रही है, वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स की टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है। श्रेयस अय्यर की टीम बेहतरीन फॉर्म में है। Cricket News India

बारिश का साया: क्या रद्द होगा KKR vs Punjab का मैच?

दरअसल, आज के मुकाबले में शाम 7:30 बजे मैच शुरू होने के समय बारिश की बहुत ज़्यादा आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान भारी बारिश हो सकती है, जिससे यह मुकाबला रद्द भी किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो KKR को नुकसान होगा, जबकि पंजाब किंग्स को एक फायदा हो जाएगा। Kolkata Weather Forecast

बारिश की संभावना और ईडन गार्डन्स का ड्रेनेज सिस्टम

मौसम की रिपोर्ट के मानें तो कोलकाता में मैच के दौरान बारिश ही बारिश होने की संभावना है। उत्तरी भारत में लगातार मौसम बदल रहा है और इसका असर कोलकाता तक भी पहुँच रहा है। शाम 7:00 से 8:00 बजे के बीच 40% बारिश के चांसेज़ हैं, जो 8 से 9 बजे के बीच बढ़कर 50% हो जाते हैं। 9 से 10 बजे के बीच 20%, 10 से 11 बजे 10% और 11 से 12 बजे तक भी 10% बारिश की संभावना है। कोलकाता का ड्रेनेज सिस्टम, खासकर ईडन गार्डन्स का, पानी को सुखाने की क्षमता के लिए बहुत कमाल का है। कितनी भी तेज़ बारिश क्यों न हो, पानी तुरंत सूख जाता है। लेकिन अगर उम्मीद से ज़्यादा या ज़रूरत से ज़्यादा बारिश हुई, तो कोई भी सिस्टम काम नहीं करता और ऐसे में कुदरत से कोई नहीं जीत सकता। Eden Gardens Rain System

टीमों पर क्या होगा असर?

अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दे दिया जाएगा। इससे KKR का खाता तो खुल जाएगा, लेकिन यह उनके लिए नुकसान होगा क्योंकि वे एक मैच खेलने का मौका गँवा देंगे। आने वाले मुकाबलों में उन्हें जीत दर्ज करना ही होगा। वहीं, पंजाब को एक पॉइंट का फायदा होगा और उनके कुल पॉइंट पाँच हो जाएँगे, जिससे उनकी विनिंग स्ट्रिक भी बरकरार रहेगी। IPL Points Table

संभावित प्लेइंग इलेवन: अगर मैच होता है तो…

यदि किसी तरह यह मैच होता भी है, चाहे वह 15 या 10 ओवर का ही क्यों न हो, तो दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है:

KKR की संभावित प्लेइंग इलेवन: फ़िन एलन, अजिंक्य रहाणे, अंकुश रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी और वैभव अरोड़ा। (कुछ खिलाड़ियों के चोटिल या बाहर होने के कारण)

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह, श्रेयर अय्यर, निहाल वडेरा, शशांक सिंह, मार्कोस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, ज़ेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजय कुमार वैशाख और यूजी चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य (प्रायः इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में दिखेंगे)। IPL Playing XI Today

बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने की आशंका बहुत ज़्यादा है, लेकिन फिर भी उम्मीद की जाएगी कि यह मैच हो और इसका कोई नतीजा निकले, जिससे किसी न किसी एक टीम को फायदा ज़रूर मिले।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*