IPL 2026: ऋषभ पंत को मिला अल्टीमेटम? लखनऊ सुपर जायंट्स मालिक संजीव गोयंका का टीम को कड़ा संदेश
IPL 2026 के शुरू होने में बस दो दिन बचे हैं, और इससे पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक अल्टीमेटम मिल गया है। यह अल्टीमेटम उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयंका ने दिया है।
IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत पर बढ़ा दबाव
IPL के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले ही संजीव गोयंका ने टीम को साफ संदेश दिया है कि अब उन्हें अपनी पहली ट्रॉफी जीतनी ही होगी। टीम के मालिक के इस बयान से खिलाड़ियों पर, खासकर कप्तान ऋषभ पंत पर, IPL 2026 की शुरुआत से पहले ही दबाव काफी बढ़ गया है।
IPL 2026 Latest News
संजीव गोयंका का ट्रॉफी जीतने पर जोर
एलएसजी के मालिक संजीव गोयंका ने अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है कि असली पहचान अभी भी डेवलप हो रही है। किसी भी खेल टीम के लिए जब तक आप जीत नहीं जाते, तब तक आपको ट्रॉफी उठाने के साथ मिलने वाला सम्मान और प्रेम नहीं मिलता। हां, हम दो बार प्लेऑफ में पहुंचे हैं, लेकिन यह बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं है। आप कभी जीतते हैं, कभी हारते हैं, लेकिन हमें अपनी पहली ट्रॉफी जीतनी ही होगी।”
इस बयान से साफ है कि संजीव गोयंका अब टीम के सिर्फ प्लेऑफ में जाने से खुश नहीं होंगे। उन्होंने टीम से साफ डिमांड कर दी है कि अब उन्हें ट्रॉफी जीतनी ही होगी।
Lucknow Super Giants Owner Statement
ऋषभ पंत पर दबाव के कारण
मालिक के इस बयान से कप्तान ऋषभ पंत पर दबाव जरूर बढ़ गया होगा। एक तो वह टीम के कप्तान हैं, ऊपर से लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, और तो और प्रदर्शन का भी दबाव है क्योंकि ऋषभ पंत का पिछला सीजन (IPL 2025) काफी निराशाजनक रहा था।
Rishabh Pant Captaincy Pressure
IPL 2025 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन
बात अगर IPL 2025 में ऋषभ पंत के प्रदर्शन की जाए तो उन्होंने 14 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्हें 13 पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला। उन्होंने केवल 269 रन बनाए, और उनके बल्ले से एक शतक व एक अर्धशतक भी निकला। उनका स्ट्राइक रेट केवल 134 या 133 की रही। टीम ने भी कुछ खास खेल नहीं दिखाया और केवल छह जीत के साथ सातवें स्थान पर रही।
अपने खुद के और टीम के ऐसे प्रदर्शन के बाद कप्तान ऋषभ पंत पर लगातार सवाल उठते रहे थे। फैंस को डर था कि कहीं IPL 2026 से पहले एलएसजी उन्हें रिलीज ही न कर दे। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा दिखाया और टीम के साथ जोड़े रखा। लेकिन अब मालिक संजीव गोयंका के इस बयान से ऋषभ पंत पर प्रदर्शन का अतिरिक्त दबाव जरूर आ गया होगा।
Rishabh Pant Performance Analysis
गोयंका का कप्तानों के साथ संवाद और केएल राहुल का अनुभव
लोग गोयंका के इस बयान को सीधे अल्टीमेटम की तरह देख रहे हैं क्योंकि एलएसजी के मैचों के बाद अक्सर मालिक संजीव गोयंका को टीम के कप्तान से बातचीत करते देखा जाता है। यहां तक कि कई बार उन्हें टीम और कप्तान के साथ गर्मागर्म बातचीत (heated talks) में भी देखा गया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण केएल राहुल हैं।
एलएसजी के खराब प्रदर्शन के बाद गोयंका और राहुल के बीच मैदान पर ही गंभीर बातचीत हुई थी, और इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू में केएल राहुल ने अपने कप्तानी अनुभव पर बात की थी और बताया था कि आईपीएल में कप्तान के साथ आए दिन मीटिंग्स होती रहती थीं और लगातार बातचीत की जाती थी। उन्होंने आईपीएल में कप्तानी के दबाव को इंटरनेशनल लेवल से भी ज्यादा बताया था।
यही वजह है कि संजीव गोयंका के इस लेटेस्ट बयान को कप्तान ऋषभ पंत के लिए एक अल्टीमेटम माना जा रहा है।
Sanjiv Goenka Leadership Style
आपकी राय क्या है?
अब आपका इस बारे में क्या कहना है? आपके हिसाब से IPL 2026 में ऋषभ पंत कैसा प्रदर्शन करेंगे और एलएसजी कहां तक जा पाएगी? आप अपनी राय हमें कमेंट्स में जरूर बताएं।
IPL 2026 Predictions
Leave a Reply