भारत ने रचा इतिहास: T20 वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड्स की झड़ी
8 मार्च 2026 को भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 World Cup 2026 का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी और इस शानदार जीत के साथ कई बड़े Cricket Records अपने नाम किए। कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में हर खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और Team India ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। आइए नजर डालते हैं उन सभी रिकॉर्ड्स पर जो टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप के खिताब के साथ अपने नाम किए।
टीम इंडिया की ऐतिहासिक उपलब्धियां (Team India’s Historic Achievements)
भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप का खिताब तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है। यानी आज तक किसी भी टीम ने T20 World Cup Trophy तीन बार नहीं उठाई है। साथ ही, टीम लगातार दो बार (2024 और 2026) यह खिताब अपने नाम करने वाली भी पहली टीम है। T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार किसी Host Nation ने ट्रॉफी जीती है, और यह कारनामा भारत ने कर दिखाया। T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की यह पहली जीत है। इससे पहले तीनों मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी थी, लेकिन अब यह रिकॉर्ड भी बदल चुका है।
फाइनल मुकाबले में बने रिकॉर्ड्स (Records Set in the Final Match)
अहमदाबाद में खेले गए इस Final मुकाबले में भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। यह किसी भी T20 International Knockout मैच का सबसे बड़ा Score है। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 253 रन बनाए थे। इसी के साथ T20 World Cup Final में पहली बार 200 से अधिक रन बने हैं, यानी इससे पहले कोई भी टीम 200 रन तक नहीं पहुंच पाई थी। वहीं, किसी भी T20I Final का पिछला सबसे बड़ा स्कोर 244 रन था जो साल 2024 में बना था।
भारत ने यह मैच 96 रनों के विशाल अंतर से जीता, जो T20 World Cup में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने इसी टूर्नामेंट में नामीबिया को 93 रन से हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए यह T20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी हार बन गई है। दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड की टी20 की तीन सबसे बड़ी हारों में से दो भारत के खिलाफ अहमदाबाद में ही आई हैं। भारत लगातार दो T20 International मैचों में 250 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने Powerplay में बिना विकेट खोए 92 रन बनाए, जो T20 World Cup इतिहास का सबसे बड़ा संयुक्त Powerplay Score है।
व्यक्तिगत प्रदर्शन और नए कीर्तिमान (Individual Performances and New Milestones)
अभिषेक शर्मा का तूफानी अर्धशतक (Abhishek Sharma’s Blazing Fifty)
अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्शतक जड़ा, जो T20 World Cup Knockout में सबसे तेज अर्शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 19 गेंदों का था। अभिषेक T20 International में चार बार Powerplay के अंदर अर्शतक लगा चुके हैं, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे ज्यादा है। साथ ही, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने 98 रनों की साझेदारी की, जो T20 World Cup के Final में किसी भी Opening Partnership की सबसे बड़ी साझेदारी है।
जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी (Jasprit Bumrah’s Superb Bowling)
जसप्रीत बुमराह ने फाइनल मुकाबले में 15 रन देकर 4 विकेट की शानदार गेंदबाजी की, और यह उनके T20 International Career का पहला 4 Wicket Haul है। बुमराह T20 World Cup Final में 4 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले 2012 में अजंता मेंडिस ने इंडीज के खिलाफ 4 विकेट लिए थे। इसी के साथ जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने T20 World Cup 2026 में 14-14 विकेट्स लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी का जलवा (Suryakumar Yadav’s Captaincy Brilliance)
कप्तान सूर्यकुमार यादव T20 International में सबसे सफल Captain बन चुके हैं, जिनकी जीत प्रतिशत (Win Percentage) सबसे ज्यादा है। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है। सूर्यकुमार यादव ने 52 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 42 में जीत हासिल की और 8 में हार मिली, जबकि 2 मुकाबले नो रिजल्ट रहे। उनकी विन प्रतिशत 80.77 की थी। वहीं, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की विन प्रतिशत 80.65 रही थी।
संजू सैमसन का ऐतिहासिक टूर्नामेंट (Sanju Samson’s Historic Tournament)
संजू सैमसन के लिए यह Tournament ऐतिहासिक रहा है। संजू सैमसन ने फाइनल मुकाबले में 79 रन बनाए, जो T20 World Cup के Final में किसी भी बल्लेबाज का Highest Score है। सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाए हैं, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक एडिशन में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले साल 2014 में विराट कोहली ने 319 रन बनाए थे। सैमसन ने सेमीफाइनल और फाइनल में ही 178 रन बनाए, जो किसी एक एडिशन के Knockout में सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 24 छक्के लगाए, जो T20 World Cup के एक एडिशन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा Sixes हैं।
Leave a Reply