मुस्तफिजुर रहमान IPL से बाहर: केकेआर को रिप्लेसमेंट मिलेगा या नहीं? जानिए IPL रिप्लेसमेंट नियम
मुस्तफिजुर रहमान के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर होने की खबर ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। बांग्लादेश के इस खिलाड़ी के बाहर होने के बाद अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। आइए जानते हैं क्या हैं IPL रिप्लेसमेंट के नियम और KKR को मुस्तफिजुर रहमान की जगह कौन मिल सकता है।
मुस्तफिजुर रहमान IPL से बाहर: केकेआर का नया फैसला
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़े विवाद को देखते हुए यह फैसला सुनाया है। इसके तहत, बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान अब KKR टीम का हिस्सा नहीं होंगे। KKR से उन्हें बाहर करने की मांग की गई थी, जिसके बाद KKR ने भी एक प्रेस रिलीज जारी कर यह स्पष्ट कर दिया कि मुस्तफिजुर रहमान टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के नियम
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या KKR को मुस्तफिजुर रहमान के लिए कोई replacement खिलाड़ी मिलेगा? BCCI ने KKR को रिप्लेसमेंट का एक बड़ा option दिया है। उन्हें जब भी रिप्लेसमेंट चाहिए होगा, बोर्ड की तरफ से क्लीयरेंस मिल जाएगा। क्योंकि मुस्तफिजुर रहमान एक overseas player थे, उनकी जगह पर भी एक foreign player ही आएगा। ऐसा नहीं होगा कि KKR कोई भारतीय खिलाड़ी ले सके। KKR को ऑक्शन में जो registered players अनसोल्ड रह गए थे, उन्हीं में से किसी को अपने साथ जोड़ना पड़ेगा।
रिप्लेसमेंट खिलाड़ी उनके base price पर ही टीम में शामिल हो सकता है। जैसे कि मुस्तफिजुर रहमान को ₹9 करोड़ 20 लाख में खरीदा गया था, लेकिन उनका base price लगभग ₹2 करोड़ के करीब था। अब जो खिलाड़ी आएगा, वह अपने base price पर ही होगा, चाहे वह ₹1 करोड़ का हो या ₹50 लाख का। हालांकि, यह franchise पर भी निर्भर करता है कि यदि वे उस खिलाड़ी को ज्यादा पैसा देना चाहते हैं तो दे सकते हैं। KKR को अगर रिप्लेसमेंट चाहिए तो वे ले सकते हैं, लेकिन यदि नहीं चाहिए तो कोई बड़ी बात नहीं है। वे सात overseas players के साथ भी खेल सकते हैं।
IPL में अन्य रिप्लेसमेंट नियम
BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान के मामले में एक special option दिया था क्योंकि उन्हें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के कारण हटाया गया था, और इसलिए KKR को रिप्लेसमेंट का विकल्प मिला। इसके अलावा भी कुछ सामान्य नियम हैं जिनके तहत खिलाड़ी replace हो सकते हैं:
- चोट या बीमारी (Injury or Illness): कोई खिलाड़ी चोटिल होता है या बीमार होता है तो भी उसे बदला जा सकता है।
- समय सीमा: खिलाड़ी को 12वें मैच के दौरान या उससे पहले चोटिल या बीमार होना चाहिए। यदि ऐसा बाद में होता है तो रिप्लेसमेंट मुश्किल हो जाता है।
- सीजन में वापसी नहीं: एक बार किसी खिलाड़ी को चोट या बीमारी के कारण replace कर दिया जाता है, तो वह उसी सीजन में वापस नहीं आ सकता। वह अगले सीजन में ही खेल पाएगा।
- स्क्वाड साइज (Squad Size): रिप्लेसमेंट के बाद squad size 25 से ज्यादा नहीं हो सकता, जो कि अधिकतम सीमा है। franchise 23-24 खिलाड़ी रख सकती है या रिप्लेसमेंट नहीं लेने का विकल्प भी चुन सकती है।
अब मुस्तफिजुर रहमान KKR और IPL का हिस्सा नहीं हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी जगह कौन सा खिलाड़ी KKR के साथ जुड़ता है।
Leave a Reply