अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से की शादी: जानें भव्य समारोह और मेहमानों की पूरी जानकारी | Arjun Tendulkar Wedding
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपने बचपन की दोस्त सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह शाही विवाह समारोह मुंबई के वर्ल्ड स्थित एक आलीशान फाइव स्टार होटल में आयोजित किया गया, जहाँ खेल, बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शाही शादी | Arjun Tendulkar Sania Chandok Wedding
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक का विवाह समारोह 5 मार्च को दोपहर करीब 12:45 बजे पारंपरिक तरीके से संपन्न हुआ। इस विवाह की तैयारियां पिछले कुछ दिनों से जोरों-शोरों से चल रही थीं, जिसकी झलक हल्दी और मेहंदी की रस्मों की तस्वीरों में मिली। इन तस्वीरों में तेंदुलकर परिवार खुशी से नाचता हुआ नजर आया और वे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अब अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की वीडियो भी सामने आ गई हैं। इस भव्य समारोह ने सभी का ध्यान खींचा।
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक? | Who is Sania Chandok?
अर्जुन की पत्नी सानिया चंडोक एक जाने-माने बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा, रवि घई, ग्रेविस ग्रुप को लीड करते हैं, और उनके पिता सनी चंडोग भी इसी समूह में कार्यरत हैं। ग्रेविस ग्रुप के पास द ब्रुकलिन क्रीमरी और बास्किन रॉबिन्स जैसे प्रसिद्ध आइसक्रीम ब्रांड्स की जिम्मेदारी है। यह परिवार prominent business family के रूप रूप में जाना जाता है।
मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के रिकॉर्ड्स के अनुसार, सानिया एनिमल केयर और वेलनेस में विशेषज्ञता रखती हैं। वह वर्तमान में मुंबई में मिस्टर पॉस पेट एंड स्पा स्टोर में डेजिग्नेटेड पार्टनर और डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। सानिया का वार्षिक कारोबार लगभग ₹5000 करोड़ से अधिक का है। उन्होंने 2020 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से डिग्री के साथ-साथ बिजनेस मैनेजमेंट में अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके चार साल बाद, उन्होंने वेटनरी टेक्निशियन कोर्स में थ्योरी और प्रैक्टिकल एनिमल केयर की पढ़ाई कर अपने पोर्टफोलियो को और आगे बढ़ाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन और सानिया की इंगेजमेंट 13 अगस्त, 2025 को हुई थी, और अब 5 मार्च को दोनों जन्मों के बंधन में बंध गए हैं।
शादी में शामिल हुईं खेल और बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां | Celebrity Guests
इस भव्य शादी में क्रिकेट जगत से लगभग सभी सितारे अपने-अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इनमें ICC चेयरमैन जय शाह, हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर अपने परिवार के साथ उपस्थित थे। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ नजर आए, जबकि पठान ब्रदर्स यानी इरफान पठान और युसुफ पठान भी अपनी-अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे। इसके अलावा, पूर्व खिलाड़ी और हेड कोच रवि शास्त्री, कमेंटेटर हर्षा भोगले और कई पूर्व क्रिकेटर्स जैसे सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, राहुल द्रविड़, वेंकटेश प्रसाद, युवराज सिंह और अनिल कुंबले भी अपने-अपने परिवार के साथ विवाह समारोह में पहुंचे। अर्जुन के बचपन के दोस्त और क्रिकेटर पृथ्वी शॉ भी इस खास मौके पर मौजूद थे।
क्रिकेटर्स के अलावा, बॉलीवुड के भी कई सितारे इस grand wedding में जोड़े को बधाई देने आए। इसमें अमिताभ बच्चन समेत पूरा बच्चन परिवार, शाहरुख खान, आमिर खान समेत कई बड़े सितारे शामिल थे। साथ ही, अंबानी परिवार भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचा। आपको बता दें कि अंबानी परिवार ने जामनगर में अर्जुन और सानिया के लिए एक भव्य प्री-वेडिंग समारोह का आयोजन किया था, जो इस जोड़े के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक था और इसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
अर्जुन तेंदुलकर का IPL करियर: भविष्य की दिशा | Arjun Tendulkar IPL Future
इस भव्य समारोह के साथ ही अर्जुन और सानिया की शादी पूरे धूमधाम से संपन्न हो गई है। अगर अर्जुन तेंदुलकर के आगे के करियर की बात करें, तो लंबे समय से मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहने के बाद, वह अब IPL 2026 में लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। यह उनके professional cricket journey में एक नया मोड़ होगा।
Leave a Reply