केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: डीए में 2% की बढ़ोतरी, सैलरी में मिलेगा फायदा
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत की खबर है। लेबर ब्यूरो ने दिसंबर 2025 का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) जारी कर दिया है। यह 148.2 पर दर्ज किया गया है। इसके आधार पर कर्मचारियों की महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
डीए में कितना इजाफा होगा
कैलकुलेशन के अनुसार जीएनएस अलाउंस और डीएनएस रिलीफ में 2% की बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में डीए 58% है, जो बढ़कर 60% हो जाएगा। यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के अनुसार बेसिक पे पर लागू होगी।
डीए की गणना कैसे की जाती है
डीए की गणना पिछले 12 महीने के एवरेज AICPI-IW और 2001 के बेस के आधार पर की जाती है। फार्मूले के अनुसार:
डीए प्रतिशत = 12 महीने का एवरेज AICPI-IW – 261.42, राउंड फिगर के अनुसार
2016 के बेस को 2001 से लिंक करने के लिए 2.88 फैक्टर का उपयोग किया जाता है। इसी कैलकुलेशन के आधार पर दिसंबर 2025 में डीए 60.34% आता है, जिसे राउंड करके 60% माना जा रहा है।
कर्मचारियों की सैलरी पर असर
यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹50,000 है, तो मौजूदा समय में 58% डीए के हिसाब से महंगाई भत्ता ₹29,000 होता है। 60% डीए लागू होने पर यह ₹30,000 तक पहुंच जाएगा। इसका मतलब है कि हर महीने लगभग ₹1,000 का इजाफा होगा और सालभर में कुल ₹12,000 का फायदा मिलेगा। बेसिक पे ज्यादा वालों को इसका और अधिक लाभ होगा।
आधिकारिक घोषणा कब होगी
हालांकि अभी सरकार की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अनुमान है कि मार्च 2026 में होली से पहले असली आंकड़ा जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में डीए बढ़ोतरी लागू करती है।
पिछली डीए बढ़ोतरी
पिछली बार जून 2025 के AICPI-IW डाटा के आधार पर अक्टूबर 2025 में सरकार ने डीए में 3% की बढ़ोतरी की थी। इसे 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था। इस बार दिसंबर 2025 के आंकड़ों के आधार पर 2% की बढ़ोतरी की उम्मीद है।