कुलदीप यादव की शादी: मसूरी में भव्य समारोह, क्रिकेट जगत के सितारे पहुंचे
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्डा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। चाइनामैन कुलदीप का यह खास पल आज यानी 14 मार्च को मसूरी में होगा।
भव्य राजपूताना थीम वेडिंग आज 14 मार्च को मसूरी के होटल द से वॉर में कुलदीप यादव की शादी होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि कुलदीप वंशिका की यह शादी काफी रॉयल होने वाली है क्योंकि इसकी थीम रखी गई है राजपूताना। इस राजपूताना थीम की शादी में खर्चा भी बहुत होने वाला है क्योंकि रिपोर्ट्स का ऐसा दावा है कि इस शादी में खाने की जो कीमत है उसके ₹6000 प्रति प्लेट की बताई जा रही है। साथ के साथ इसमें जो खर्चा आएगा वह लगभग 2 करोड़ से ज्यादा का आने वाला है।
हल्दी और संगीत की रस्में: दोस्तों का जलवा आपको बता दें 13 मार्च को हल्दी और संगीत की रस्में हुई। जहां कुलदीप यादव के कई जिगरी दोस्त हल्दी की रस्म में शामिल हुए और साथ के साथ डांस करते हुए भी नजर आए। संगीत की रात बिस्मिल ने अपनी खास परफॉर्मेंस से महफिल को चार चांद लगाए। यह प्री-वेडिंग रस्में काफी शानदार रहीं।
रिसेप्शन पार्टी और खास मेहमानों का आगमन माना जा रहा है कि शादी के बाद यह जोड़ा लखनऊ पहुंचेगा और लखनऊ में 17 मार्च को लखनऊ के ही सेंट्रल होटल में रिसेप्शन पार्टी की जाएगी। कुलदीप वंशिका के इस खास मोमेंट को और भी खास बनाने के लिए क्रिकेटर्स एक दिन पहले ही मसूरी पहुंच गए हैं। कुलदीप यादव के खास दोस्त और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने मंगेतर प्रिया सरोज के साथ मसूरी जाते हुए कैप्चर हुए। इसके अलावा युजवेंद्र चहल भी प्री-वेडिंग रस्मों के लिए मसूरी पहुंच गए हैं। अपने जिगरी यार की शादी में जाते ही चहल ने तहलका मचा दिया है जहां उन्होंने खूब मस्ती और डांस किया। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप और टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना, पीयूष चावला और आरपी सिंह के अलावा नितीश राणा भी कुलदीप की शादी के लिए मसूरी पहुंच गए हैं।
क्रिकेट जगत के दिग्गज होंगे शामिल मेहमानों की सूची में खेल जगत, बॉलीवुड और राजनीतिक की जानीमानी हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना बताई जा रही है। कई प्रसिद्ध क्रिकेटरों के भी समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि ICC के अध्यक्ष जय शाह, भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अलावा वर्तमान भारतीय टी20 कप्तान सूर्य कुमार यादव भी शादी के समारोह में शामिल होने वाले हैं।
Leave a Reply