Kuldeep Yadav Wedding: दोस्त की शादी में पहुंचे 5 Team India Superstars, Viral Dance Video देखें

**कुलदीप यादव की शादी: मसूरी में भव्य समारोह, क्रिकेट जगत के सितारे पहुंचे**

भारतीय क्रिकेट टीम के **स्टार गेंदबाज** कुलदीप यादव अपनी बचपन की **दोस्त** वंशिका चड्डा के साथ **शादी** के बंधन में बंधने वाले हैं। चाइनामैन कुलदीप का यह खास पल आज यानी 14 मार्च को मसूरी में होगा।

**भव्य राजपूताना थीम वेडिंग**
आज 14 मार्च को मसूरी के होटल द से वॉर में कुलदीप यादव की **शादी** होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि कुलदीप वंशिका की यह **शादी** काफी **रॉयल** होने वाली है क्योंकि इसकी **थीम** रखी गई है राजपूताना। इस राजपूताना **थीम** की **शादी** में खर्चा भी बहुत होने वाला है क्योंकि रिपोर्ट्स का ऐसा दावा है कि इस **शादी** में खाने की जो कीमत है उसके ₹6000 प्रति प्लेट की बताई जा रही है। साथ के साथ इसमें जो खर्चा आएगा वह लगभग 2 करोड़ से ज्यादा का आने वाला है।

**हल्दी और संगीत की रस्में: दोस्तों का जलवा**
आपको बता दें 13 मार्च को हल्दी और **संगीत** की रस्में हुई। जहां कुलदीप यादव के कई जिगरी **दोस्त** हल्दी की रस्म में शामिल हुए और साथ के साथ डांस करते हुए भी नजर आए। **संगीत** की रात बिस्मिल ने अपनी खास परफॉर्मेंस से महफिल को चार चांद लगाए। यह **प्री-वेडिंग रस्में** काफी शानदार रहीं।

**रिसेप्शन पार्टी और खास मेहमानों का आगमन**
माना जा रहा है कि **शादी** के बाद यह जोड़ा लखनऊ पहुंचेगा और लखनऊ में 17 मार्च को लखनऊ के ही सेंट्रल होटल में **रिसेप्शन पार्टी** की जाएगी। कुलदीप वंशिका के इस खास मोमेंट को और भी खास बनाने के लिए **क्रिकेटर्स** एक दिन पहले ही मसूरी पहुंच गए हैं। कुलदीप यादव के खास **दोस्त** और टीम इंडिया के **स्टार बल्लेबाज** रिंकू सिंह अपने मंगेतर प्रिया सरोज के साथ मसूरी जाते हुए कैप्चर हुए। इसके अलावा युजवेंद्र चहल भी **प्री-वेडिंग रस्मों** के लिए मसूरी पहुंच गए हैं। अपने जिगरी यार की **शादी** में जाते ही चहल ने तहलका मचा दिया है जहां उन्होंने खूब मस्ती और डांस किया। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के **फील्डिंग कोच** टी दिलीप और टीम इंडिया के **स्टार गेंदबाज** भुवनेश्वर कुमार, पूर्व भारतीय **क्रिकेटर** मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना, पीयूष चावला और आरपी सिंह के अलावा नितीश राणा भी कुलदीप की **शादी** के लिए मसूरी पहुंच गए हैं।

**क्रिकेट जगत के दिग्गज होंगे शामिल**
मेहमानों की सूची में खेल जगत, बॉलीवुड और राजनीतिक की जानीमानी **हस्तियों** के भी शामिल होने की संभावना बताई जा रही है। कई प्रसिद्ध **क्रिकेटरों** के भी समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि ICC के **अध्यक्ष** जय शाह, भारतीय टीम के **मुख्य कोच** गौतम गंभीर, पूर्व भारतीय **कप्तान** महेंद्र सिंह धोनी, दिग्गज **बल्लेबाज** विराट कोहली और पूर्व भारतीय **कप्तान** रोहित शर्मा के अलावा वर्तमान भारतीय **टी20 कप्तान** सूर्य कुमार यादव भी **शादी** के समारोह में शामिल होने वाले हैं।

Leave a Comment